फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: यहां सड़क ही हो गई चोरी! शाम को बनी अगली सुबह गायब, उपसरपंच ने की लिखित शिकायत

Mon, 07 Nov 2022 06:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

मध्य प्रदेश में सड़क चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। आप विश्वास नहीं करेंगे पर ये हकीकत है। प्रशासन में हड़कंप मचाने का ये मामला सीधी जिले के मझौली विकासखंड की ग्राम पंचायत मेंढरा का है। सड़क चोरी को लेकर बकायदा सीईओ और थाना प्रभारी को पत्र लिखा गया है। 
विज्ञापन
सीधी जिले में सड़क चोरी होने का मामला सामने आया है। - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में भ्रष्टाचार सामने लाने के लिए लिखा एक पत्र चर्चा में है। दरअसल एक उपसरपंच ने सीईओ को लिखित शिकायत कर कहा है कि उसके वार्ड में एक रात पहले बनी सड़क सुबह चोरी हो गई है। कागजों में बनी ये सड़क 10 लाख रुपये की लागत से बनाई गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रशासन में हड़कंप मचाने का ये मामला सीधी जिले के मझौली विकासखंड की ग्राम पंचायत मेंढरा का है। गांव के उपसरपंच रमेश कुमार यादव ने मझौली के सीईओ और थाना प्रभारी को पत्र लिखा है। पत्र में बताया गया है कि ग्राम पंचायत में शाम तक एक सड़क बनी थी, जो सुबह चोरी हो चुकी है। पंचायत निधि से एक किमी सड़क 10 लाख रुपये की लागत से बनाई गई है। 

बता दें कि यह सड़क सिर्फ कागजों पर बनकर तैयार हुई है। ग्रामीणों ने विरोध और शिकायत के लिए ये तरीका चुना जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले में मझौली जनपद पंचायत के सीईओ एमएल प्रजापति ने कहा कि ग्रामीणों ने आवेदन पत्र दिया है। जांच कराई जाएगी। दोषी जो भी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें