फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के 50 कार्यकर्ताओं ने थामा आप का दामन

Sat, 21 Mar 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की की विशेष बैठक पार्टी के जिला संयोजक पीसी ओबराय की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर विशंबर दास और उपिंद्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधानसभा क्षेत्र चंबा के प्रभारी और चुराह विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी उपिंद्र शर्मा ने कहा कि जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी की कमेटी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला संयोजक पीसी ओबराय ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में 25 सदस्यों की कमेटी का गठन 28 मार्च तक पूरा करके जिला संयोजक को प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि इन कमेटियों की सूची को राज्य प्रभारी डॉ. राजन सुशांत को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल विस्तार मिशन के तहत विधानसभा कमेटियां गठित होने के बाद बूथ लेवल पर कमेटियां बनाई जाएंगी।

इस मौके पर सलीम मोहम्मद, योग राज, पुष्प राज, महिंद्र कुकरेजा, पुष्प राज, शक्ति प्रसाद, उतम चंद शर्मा, राकेश शर्मा, विपन कुमार, जै सिंह, पवन राणा, महिंद्र गुप्ता, यासीन मोहम्मद, मान सिंह, महबूब वेग, हेम सिंह ठाकुर, नावेद, अनिल कुमार, प्यार मोहम्मद समेत 50 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व महासचिव आप में शामिल- युवा कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव शलिंद्र ठाकुर ने अपने 50 समर्थकों समेत कांग्रेस को छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। पार्टी के जिला संयोजक पीसी ओबराय और सचिव सलीम मोहम्मद ने कहा कि पार्टी को भारी सर्मथन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल विस्तार 2017 के तहत कई लोग पार्टी से जुड़ने के लिए बेताब हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें