फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आईएचएम कुफरी में युवा पर्यटन क्लब का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। पर्यटन के प्रति युवाओं में जोश बढ़ाने के लिए भारतीय होटल प्रबंधन संस्थान कुफरी में युवा पर्यटन क्लब का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर ट्रेवल फॉर लाइफ प्रतिज्ञा में क्लब के सभी सदस्यों तथा कर्मचारियों ने स्थायी पर्यटन प्रथाओं और परंपराओं को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस दौरान लघु फिल्म के माध्यम से यात्रा और समुदायों पर इसके प्रभाव को दर्शाया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य मुकुल डिमरी ने छात्रों को सीखने, पर्यटन उद्योग में असंख्य संभावनाओं का पता लगाने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए और अच्छी योजनाओं की आवश्यकता है। संस्थान के प्रवक्ता सुशील कुमार ने राज्य के लुभावने परिदृश्य, समृद्ध संस्कृति और विविध आकर्षणों की जानकारी दी। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष कीर्ति पुरी, संजीव पुरी, दीपक परमार, सुष्मिता अंगोलकर, सहायक पर्यटन प्रबंधक एचपी सुशील धीमान सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें