फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: कार में थे चार दोस्त, अचानक चली गोली, एक युवक की मौत

Thu, 28 Apr 2022 07:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू सागर चंद्र ने कहा कि जांच के लिए मंडी से पहुंची फोरेंसिक टीम की मदद भी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि गोली चलाने वाले के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में पार्वती घाटी के बरशैणी में बुधवार देर रात 11:40 बजे सेंट्रो कार में सवार चार दोस्तों में से एक युवक की गोली लगने के कारण मौत हो गई है। गोली किसने चलाई और कहां से आई, इस बारे में अभी पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है। पुलिस के अनुसार कार के अगले शीशे को चीरते हुए गोली ड्राइविंग सीट पर बैठे युवक के गले में जा लगी। इसमें बरशैणी निवासी योगेश ठाकुर (21), पुत्र अमर सिंह की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक को भी चोट आई है। बताया जा रहा है कि कार मणिकर्ण की ओर से बरशैणी बस अड्डे पर पहुंची। यहां अभी कार को खड़ा किया ही था कि गोली चल गई।

विज्ञापन


युवकों ने देखा कि योगेश के गले से खून निकल रहा था। एक युवक ने इसकी सूचना योगश के परिजनों को दी। माता-पिता और दोस्त योगेश को कुल्लू अस्पताल ले गए, जहां रात करीब 2:00 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने किसी पर भी शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस मामला दर्ज कर योगेश के दोस्तों से पूछताछ कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू सागर चंद्र ने कहा कि जांच के लिए मंडी से पहुंची फोरेंसिक टीम की मदद भी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि गोली चलाने वाले के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें