फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: संडयार नाले में डूबने से युवक की मौत , मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत संडयार नाले में एक युवक की डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार युवक दिहाड़ी मजदूरी करता था और हर रोज की तरहमजदूरी करने बरठीं गया था। देर रात जब वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने इसकी इधर उधर तलाश की पर वह नहीं मिला। रविवार दिन को सुबह गांव के एक लड़के ने पंचायत प्रधान को फोन पर सूचना दी कि संडयार जरल नाले में एक युवक का शव पड़ा है।
स्थानीय लोगों की सहायता से युवक को बाहर निकाला और परिजनों को सूचित किया गया तो मृतक के पिता ने शिनाख्त की। युवक हर रोज सुबह आठ बजे के करीब दिहाड़ी लगाने के लिए चला जाता था और शाम को आठ से नौ बजे के करीब घर लौटता था। परिजनों ने किसी भी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया गया है। बताया कि हो सकता है कि घर लौटते समय नीचे गिर गया हो और मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पहचान विनोद कुमार (33) पुत्र ज्ञान चंद संडयार के यप में हुई है। घुमारवीं थाना पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें