फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: मेडिकल कॉलेज नाहन में डेंगू से युवक की मौत, सिरमौर में हर दिन आ रहे 20 हजार मामले

Thu, 12 Oct 2023 07:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

प्रदेश के मेडिकल कॉलेज नाहन में गुरुवार को डेंगू से एक युवक की मौत हो गई। राहुल (26) पुत्र रतन सिंह निवासी पुरूवाला को पांवटा साहिब के एक निजी अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। 
विज्ञापन
डेंगू से युवक की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेज नाहन में गुरुवार को डेंगू से एक युवक की मौत हो गई। राहुल (26) पुत्र रतन सिंह निवासी पुरूवाला को पांवटा साहिब के एक निजी अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। यहां करीब 6 घंटों बाद उसने दम तोड़ दिया। हिमाचल प्रदेश में इस सीजन डेंगू से मौत होने का यह पहला मामला है। इससे स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि युवक के प्लेटलेट्स 50,000 से नीचे आ गए थे।

विज्ञापन


युवक के परिजन पहले उसे पांवटा साहिब सिविल अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां तबीयत में सुधार न होता देख उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया। उपचार के दौरान यहां युवक की मौत हो गई। बता दें कि जिला सिरमौर में पिछले एक हफ्ते से रोजाना डेंगू के 20 से ज्यादा मामले आ रहे हैं। पिछले दो माह से जिले में 500 से ज्यादा मामले आ चुके हैं। मेडिकल कॉलेज नाहन के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नवीन गुप्ता ने बताया कि युवक डेंगू से पीड़ित था। उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें