फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..और पूतला फूंकते वक्त झुलसा युंका कार्यकर्ता

Mon, 06 Apr 2015 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद गिरिराज के बयान से उखड़े कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के पुतला फूंकते समय युकां कार्यकर्ता बुरी तरह से झुलस गया। उसके झुलसते ही संगठन के नेता उसे तुरंत खनेरी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसका उपचार आरंभ कर दिया है।
विज्ञापन


युकां कार्यकर्ता का मुंह, चेहरा और बाल झुलसे हैं और डाक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। इस दौरान कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता और पार्टी के फ्रंटल संगठनों के नेता व वर्कर भी मौजूद थे। घटना दोपहर 12 बजे की है और युवा कांग्रेस के नेता रामपुर के पुराने बस अड्डे के पास सांसद गिरिराज के बयान के विरोध में धरना दे रहे थे।

इसी दौरान युवा कांग्रेस के नेताओं ने सांसद का पुतला जलाना आरंभ किया तो बोतल में रखा पेट्रोल आग पकड़ गया। इस दौरान पास खड़ा युकां कार्यकर्ता कुशाल झुलस गया। इस दौरान उसका चेहरा बुरी तरह से झुलस गया और बाल भी जल गए। जैसे ही पुतला जलाया गया तो हवा का झोंका भी आया और आग की चपेट में आ गया। कुशाल के झुलसते ही तुरंत युकां नेता उसे खनेरी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


 खनेरी अस्पताल में इमरजेंसी में डाक्टरों ने उसका तत्काल उपचार करना आरंभ कर दिया। डाक्टरों ने युवक का उपचार करने के बाद उसे घर भी भेज दिया है। खनेरी अस्पताल के एसएमओ राजेंद्र राणा ने अमर उजाला को बताया कि युवक की हालत ठीक है। इसको उपचार करने के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें