फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस की बैठक इस दिन

Sun, 10 Feb 2019 11:50 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस की बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में 12 फरवरी, 2019 को सुबह 10 बजे होगी। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों, चाराें लोकसभा क्षेत्र के पूर्व पदाधिकरियों, सभी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, सोशल मीडिया के सभी पदाधिकारियों को बुलाया गया है।

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष ठाकुर करेंगे। इसमें हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुलदीप सिंह राठौर और भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव एवं प्रभारी हिमाचल प्रदेश जगदेव गागा भी विशेष तौर पर शिरकत करेंगे।

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के समस्त प्रदेश पदाधिकारियों, चारों लोकसभा क्षेत्र के पूर्व पदाधिकारियों, सभी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सोशल मीडिया के पदाधिकारियों से अनुरोध है कि वे उपरोक्त समय व स्थान में पहुंच कर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें