फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: व्हाट्सएप पर बाय-बाय शिमला का स्टेटस लगाकर एमए के छात्र की आत्महत्या

Wed, 22 Feb 2023 09:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिमला के सदर थाना क्षेत्र के तहत एक 22 वर्षीय युवक ने किराये के कमरे में पैंट की बेल्ट से फंदा लगाकर जान दे दी। युवक की पहचान रोहित पुत्र भीम सिंह गांव शरोग, तहसील शिलाई निवासी के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के सदर थाना क्षेत्र के तहत एक 22 वर्षीय युवक ने किराये के कमरे में पैंट की बेल्ट से फंदा लगाकर जान दे दी। युवक की पहचान रोहित पुत्र भीम सिंह गांव शरोग, तहसील शिलाई निवासी के तौर पर हुई है। रोहित एक सरकारी संस्थान से एमए की पढ़ाई कर रहा था। घटना के दिन रोहित कमरे में अकेला था। इसका छोटा भाई घर गया था। रोहित पैंट की बेल्ट का फंदा बनाकर फंदे से झूल गया। हालांकि, मौके से पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में पुलिस मामले को खुदकुशी मान रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना मंगलवार रात की है। मृतक रोहित रंज्ञान क्षेत्र में एक रिहायशी मकान में किराये का कमरा लेकर रहता था। इसका छोटा भाई भी इसके साथ रहता था। दोनों भाई पढ़ाई के साथ-साथ निजी सेक्टर में कामकाज करते थे। इनके पिता किसान हैं।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले रोहित का छोटा भाई घर चला गया। इसके बाद रोहित कमरे में अकेला था। इसका फोन भी बंद चल रहा था। परिजनों ने पड़ोसियों को रोहित को देखने के लिए कहा लेकिन कमरे के दरवाजे को अंदर से कुंडी लगाई हुई थी। सूचना मिलने पर लक्कड़ बाजार चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर देखा तो युवक पंखे की कुंडी में फंदे से लटका था। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकार्डिंग कर साक्ष्य एकत्रित किए। युवक के शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। बुधवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक रोहित ने व्हाट्सएप पर बाय-बाय शिमला का स्टेटस लगाया था। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें