संस्कृति सदन कागणीधार में बुधवार को देवता नाटी व बजंतरियों की वाद्य यंत्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्कृति सदन देव ध्वनियों से गूंज उठा।
मंडी महाशिवरात्रि मेले के अवसर पर संस्कृति सदन कागणीधार में बुधवार को देवता नाटी व बजंतरियों की वाद्य यंत्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्कृति सदन देव ध्वनियों से गूंज उठा। पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल-नगाड़े, शहनाई, रणसिंघा, घंटी, थाल और करनाल की मधुर ध्वनियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन
वाद्य यंत्र प्रतियोगिता के दौरान लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में नाटी भी डाली। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या में शाम 7:00 बजे से पार्श्व गायक शबाब साबरी, अरिन अरोड़ा, अर्शप्रीत कौर, गोपाल शर्मा प्रस्तुति देंगे। शाम को नाटक का भी मंचन होगा।