फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता थी महिला, सतलुज में मिला शव

Sat, 17 Jan 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला के रामपुर बुशहर ब्रौ क्षेत्र से बीते 22 दिसंबर को लापता हुई महिला का शव शुक्रवार को भद्राश के साथ सतलुज नदी में मिला।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर खनेरी अस्पताल भेजा गया। उल्लेखनीय है कि 22 दिसंबर की सुबह से प्रोमिला चौहान पत्नी रतन चंद निवासी कलमोग डाकघर देलठ ब्रौ से गायब बताई जा रही थी।

महिला की बेटी काजल ने ब्रौ थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस प्रोमिला की छानबीन में जुट गई थी। हालांकि महिला के परिवार ने उसकी गुमशुदगी को लेकर सीएम को भी ज्ञापन भेजा था।
विज्ञापन


कई दिनों तक तलाश करने के बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया था। शुक्रवार को महिला का शव रामपुर से 15 किलोमीटर दूर भद्राश के साथ सतलुज नदी से बरामद किया गया।
विज्ञापन


रामपुर पुलिस डीएसपी सोम दत्त ने बताया कि ब्रौ से लापता हुई महिला का शव भद्राश में सतलुज के किनारे मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर खनेरी अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही महिला की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें