फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबामा दौरा, 80 हिमाचली जांच के दायरे में

Fri, 16 Jan 2015 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के दौरे से पहले नई दिल्ली में कार्यरत हिमाचलियों की वेरिफिकेशन होगी। इस दौरे पर केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने करीब 80 हिमाचलियों का व्यक्तिगत विवरण तलब किया है।
विज्ञापन


यह कदम अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियों के कहने पर उठाया गया है। बराक ओबामा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर खास मेहमान के तौर पर भारत आ रहे हैं। नई दिल्ली में उनके स्वागत की तैयारियां जोरों से चल रही हैं।

इसी बीच नई दिल्ली में देश भर के जो भी लोग कार्यरत हैं, उनका संबंधित प्रदेशों से व्यक्तिगत विवरण मांगा गया है। यह ब्योरा सुरक्षा बलों में शुमार जवानों से लेकर यहां पर लेबर सहित तमाम अन्य कार्यों में संलग्न लोगों का तलब किया गया है।
विज्ञापन


परेड में शामिल लोगों का भी मांगा ब्यौरा
परेड, झांकियों और अन्य गतिविधियों में शामिल लोगों का भी ब्योरा मांगा गया है। ऐसे ही 80 हिमाचलियों का भी विवरण देने को कहा गया है। हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिरीक्षक कानून-व्यवस्था एसपी सिंह ने बताया है कि ऐसी वेरिफिकेशन रूटीन में होती है।

जब भी देश में कोई वीवीआईपी आते हैं, तो इस तरह का ब्योरा मांगा जाता है। अगर ऐसा कोई ब्योरा मांगा गया है तो राज्य के संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों को ऐसे लोगों का ब्योरा भेजने को कहा जाएगा। इसे दिल्ली भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें