फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी लेते युवा अधिकारी खाई में गिरा, घूमने जा रहे थे तीन दोस्त

Fri, 02 Nov 2018 11:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

बीड़ बिलिंग में सेल्फी लेते समय एक युवा अधिकारी खाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक को उपमंडलीय चिकित्सालय लाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन, उसके साथी उसे पालमपुर के निजी अस्पताल में ले गए।युवक को सिर पर चोट आई है। हादसा राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर रेलवे फाटक के ऊपर स्थित अवाही नाग मंदिर के समीप वीरवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे पेश आया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार झारखंड निवासी पवन कुमार पुत्र गौरी शंकर अपने दो साथियों के साथ बीड़ बिलिंग घूमने जा रहे थे कि अवाही नाग मोड़ के समीप तीनों युवक गाड़ी से उतर गए और सेल्फी लेने लगे। पवन कुमार दिल्ली में आयकर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर हैं। सेल्फी लेते समय अचानक नियंत्रण खोने से पवन कुमार नीचे खाई में गिर गया। मार्ग पर काम कर रहे लोक निर्माण विभाग के मजदूरों की नजर पड़ने पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

यातायात प्रभारी भगत राम ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने लोनिवि के मजदूरों के सहयोग से घायल पवन कुमार को खाई से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि दो अन्य युवक भी सरकारी विभागों में उच्च पदों पर तैनात हैं और रुड़की आईआईटी में एक साथ पढ़े हुए हैं। तीनों बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के रोमांच को देखने जा रहे थे। डीएसपी बैजनाथ प्रताप ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें