फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन खेलते समय नूरपुर के युवक की मौत

Wed, 01 Apr 2026 11:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार बैडमिंटन खेलते समय अचानक गिरने से युवक की मौत हो गईं।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार बैडमिंटन खेलते समय अचानक गिरने से युवक की मौत हो गईं। रोज की तरह बैडमिंटन खेलने पहुंचे 32 वर्षीय विजय कुमार निवासी भड़वार नूरपुर अचानक ही अचेत होकर गिर गए और बेहोश हो गए। अन्य खिलाड़ी उन्हें तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला ले गए।

विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। एएसपी बीर बहादुर ने बताया कि मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। विजय धर्मशाला में एक निजी नौकरी करते थे और अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों (बेटा-बेटी) के साथ किराये के कमरे में रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें