फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: एसडीएम फतेहपुर के बेटे श्रेयन बने सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी

Wed, 01 Apr 2026 09:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर (कांगड़ा)।

सार

महज 5 वर्ष 6 महीने की आयु में श्रेयन ने हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज महासंघ (फिडे) रेटेड खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया है।
विज्ञापन
एसडीएम फतेहपुर के बेटे श्रेयन बने सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। इसे सच कर दिखाया है उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) फतेहपुर विश्रुत भारती के बेटे श्रेयन शर्मा ने। महज 5 वर्ष 6 महीने की आयु में श्रेयन ने हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज महासंघ (फिडे) रेटेड खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया है। चिंतपूर्णी के रहने वाले श्रेयन चंडीगढ़ के निजी स्कूल में यूकेजी के छात्र हैं। उन्होंने केवल 4 वर्ष 8 महीने की आयु में शतरंज खेलना शुरू किया। उन्होंने बहुत कम समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर की रेटिंग हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


एसडीएम विश्रुत भारती ने बताया कि श्रेयन ने शुरुआती दौर में ऑनलाइन शतरंज की बारीकियां सीखीं और निरंतर अभ्यास कर नींव मजबूत की। अक्तूबर 2025 से उन्होंने पेशेवर प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू किया। अंडर-9 वर्ग में अपने से बड़े और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। श्रेयन ने कांगड़ा, देहरादून और नई दिल्ली में आयोजित तीन अलग-अलग फिडे रेटेड टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर ये उपलब्धि हासिल की है। श्रेयन की बहन भी शतरंज में गहरी रुचि रखती हैं। श्रेयन की उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि संपूर्ण हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें