फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भूत पुलिस' में दिखेंगे चंबा के युवा कलाकार, शूटिंग के लिए मुंबई  रवाना

Tue, 15 Dec 2020 11:01 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
विज्ञापन
खज्जियार के कलाकार जितेंद्र पंकज शर्मा और रितिका ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंबयाली कल्चर को आगे बढ़ाने के प्रयास में जुटे हिमाचल के जिला चंबा (खज्जियार) के कलाकार जितेंद्र पंकज शर्मा और ओबड़ी मोहल्ला निवासी रितिका ठाकुर सहित छह युवा मायानगरी के लिए रवाना हुए है। इन्हें भूत पुलिस फिल्म में अभिनय का मौका मिलेगा। धर्मशाला से एक कलाकार श्वेता का भी चयन हुआ है।

विज्ञापन


गत माह पर्यटन नगरी डलहौजी में अभिनेता सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडीस और यामी गौतम पहुंचे थे। यहां पहुंची टीम ने जहां कई सीन डलहौजी की वादियों में फिल्माए, साथ ही जितेंद्र पंकज शर्मा, रितिका ठाकुर, मांडवी, अक्षय, कोमल और श्वेता ने अभिनय से प्रभावित किया। ऑडिशन के दौरान इन कलाकारों ने मुंबई का टिकट पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें