फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: 3615 पंचायतों के 21384 वार्डों में  होगी प्रत्याशियों के बीच टक्कर 

Tue, 15 Dec 2020 10:28 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में 3615 पंचायतों के 21384 वार्डों के लिए चुनाव होगा। इस साल प्रदेश सरकार ने कुल 412 नई पंचायतों का गठन विभिन्न जिलों में किया है। कुल 23 पंचायतें नए नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों में शामिल की गईं हैं। अब नई पंचायतों की संख्या 389 रह गई है। इसके साथ ही अब  प्रदेश में 3615 पंचायतें हो गई हैं। पंचायतों में कुल 3615 प्रधान और 3615 उप प्रधानों का चुनाव होना है।

विज्ञापन


कांगड़ा में सबसे अधिक वार्ड 4785, मंडी 3271, शिमला 2304, चंबा 1771, ऊना 1555, सोलन 1524, सिरमौर 1601, हमीरपुर 1430, कुल्लू 1387, बिलासपुर 1140, किन्नौर 389 और लाहौल-स्पीति में 227 वार्ड हैं। इधर, पंचायत समिति के कुल 1792 वार्डों में चुनाव लड़ने को प्रत्याशी उतरेंगे। पंचायत समिति कांगड़ा में 359, मंडी 249, शिमला 201, चंबा 136, ऊना 114, सोलन 118, सिरमौर 120, हमीरपुर 125, कुल्लू 103, बिलासपुर 97, किन्नौर 45 और लाहौल-स्पीति 125 वार्ड के लिए चुनाव होना है।

जिला परिषद के 249 वार्डों में चुनावी दंगल
प्रदेश के 12 जिलों में जिला परिषद के लिए 249 वार्डों में उम्मीदवार चुनावी दंगल में उतरेंगे। कांगड़ा में 54, मंडी 36, शिमला 24, चंबा 18, ऊना 17, सोलन 17, सिरमौर 17, हमीरपुर 10, कुल्लू 14, बिलासपुर 14,  किन्नौर 10 और  लाहौल-स्पीति 10 वार्ड सदस्य चुने जाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें