फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

येलो अलर्ट: हिमाचल में तीन फरवरी को भारी बारिश, बर्फबारी का पूर्वानुमान

Sun, 30 Jan 2022 08:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

तीन फरवरी को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कई क्षेत्रों में गरज के साथ ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
राजधानी शिमला में रविवार को हल्के बादल छाए रहे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बीते चार दिनों से खिल रही धूप के बाद अब फिर से मौसम बिगड़ने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार को प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार जताए हैं। एक फरवरी को मौसम साफ जबकि दो फरवरी को पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


तीन फरवरी को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कई क्षेत्रों में गरज के साथ ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। शिमला, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल स्पीति के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।
पर्यटकों और आम लोगों को बर्फीले क्षेत्रों में न जाने की हिदायत दी गई है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में बीते सप्ताह भारी बारिश और बर्फबारी के चलते अभी भी कई सड़कें बाधित हैं। खासकर किन्नौर, लाहौल स्पीति के कई क्षेत्रों में जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
मनाली  -0.5  
केलांग -10.2
कल्पा -3.6
कुफरी -1.0
भुंतर 1.7
मंडी 3.9
सुंदरनगर 1.1
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें