फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने खर्चे लाखों, मगर सिर्फ एक दिन के लिए धर्मशाला आएंगी यामी गौतम

Sun, 03 Nov 2019 11:09 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
अभिनेत्री यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

धर्मशाला में सात और आठ नवंबर को आयोजित हो रही ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के लिए हिमाचल सरकार ने नाम के लिए ही ब्रांड एंबेसडर बनाई हैं। प्रदेश सरकार लाखों रुपये खर्च करेगी लेकिन बिलासपुर से संबंधित ब्रांड एंबेसडर अभिनेत्री यामी गौतम सिर्फ एक दिन के लिए धर्मशाला आएंगी।

विज्ञापन


यामी गौतम छह नवंबर को वीआईपी के लिए आयोजित हो रहे रात्रि भोज में शामिल होंगी। इसके अलावा इन्वेस्टर मीट के पहले दिन सात नवंबर को उद्घाटन समारोह में मौजूद रहेंगी। इसके बाद वह मुंबई रवाना हो जाएंगी। 

इन्वेस्टर मीट के लिए जिस तरीके से ब्रांड एंबेसडर को ब्रांडिंग करनी चाहिए थी, वह फिलहाल होना संभव नहीं है। इसे लेकर अभी से कई सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि ब्रांड एंबेसडर एक माह पहले बनाया गया होता तो हिमाचल में विज्ञापनों को शूट किया जाता।
विज्ञापन


प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विज्ञापनों के जरिये इन्वेस्टर मीट का जोर शोर के साथ प्रचार किया जाता। उल्लेखनीय है कि इन्वेस्टर मीट से पहले देश विदेश में दर्जनों रोड शो आयोजित किए गए थे। इनमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह समेत कई अफसर रोड शो में मौजूद रहे। a

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें