फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर जिले में करवाई जाएगी स्कूल प्रवक्ता भर्ती की लिखित परीक्षा, आयोग ने लिया फैसला

Sat, 08 Aug 2020 12:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल लोकसेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्कूल प्रवक्ता न्यू की भर्ती के लिए अब लिखित परीक्षा हर जिले में होगी। कोरोना संकट के बीच अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए राज्य लोकसेवा आयोग ने यह नया फैसला लिया है। 16 अगस्त को इतिहास और 23 को हिंदी विषय की परीक्षा होनी है। पहले यह परीक्षाएं शिमला, मंडी और धर्मशाला में लिया जाना प्रस्तावित थी। सभी जिला मुख्यालयों में परीक्षा करने के लिए राज्य लोकसेवा आयोग अब अभ्यर्थियों के पते के हिसाब से परीक्षा केंद्र बदलने में जुट गया है।

विज्ञापन


आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने बताया कि भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को अपने घरों से ज्यादा दूर न आना पड़े। इसके लिए सभी जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि शिमला, मंडी और धर्मशाला में ही परीक्षाएं करवाने से अभ्यर्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसे दूर करने के लिए अब हर जिला में परीक्षा केंद्र बनाने का फैसला लिया गया है।

उन्होंने बताया कि बीते दिनों जारी एसओपी के तहत ही यह परीक्षाएं भी करवाई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग के सभी दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करवाया जाएगा। बता दें कि इतिहास के 47 पदों के लिए करीब 3050 और हिंदी के पदों के लिए करीब सात हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। अनुबंध आधार पर नियुक्त होने वाले इन शिक्षकों को प्रतिमाह 14,500 रुपये वेतन मिलेगा। स्कूल प्रवक्ता की भर्ती में सामान्य श्रेणी के आर्थिक तौर पर कमजोर आवेदकों को भी आरक्षण का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें