फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्ते में बहाल होगी दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र की सड़क

Mon, 08 Apr 2019 01:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोकसर लाहौल-स्पीति
विज्ञापन
टशीगंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग की सड़क एक सप्ताह के भीतर बहाल हो जाएगी। उपमंडल स्पीति के लोनिवि विभाग ने सड़क बहाली का कार्य तेज कर दिया है। चुनाव आयोग ने 15,256 फीट ऊंचाई पर बने टशीगंग गांव में पहली बार मतदान केंद्र बनाया है।

विज्ञापन


लेकिन बर्फबारी के बाद से यह इलाका सड़क संपर्क से कटा हुआ है। लाहौल-स्पीति में सर्दियों में भारी बर्फबारी के बाद से मतदान केंद्रों को जोड़ने वाली सड़कों से बर्फ हटाने का कार्य चल रहा है।

विज्ञापन

टशीगंग - फोटो : अमर उजाला
केलांग से जिस्पा, केलांग-उदयपुर मुख्य सड़कों के साथ लगते पोलिंग बूथ अब जुड़ गए हैं। जिले में 92 पोलिंग बूथों में से लाहौल मंडल के 63 में से 23 मतदान केंद्र सड़क से जुड़ गए हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी केलांग अमर नेगी ने बताया कि सेक्टर अधिकारी पोलिंग बूथों में मूलभूत सुविधाओं की जांच कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि शेष मतदान केंद्रों को भी सड़क से जोड़ा जाएगा। वहीं, स्पीति खंड के सहायक निर्वाचन अधिकारी जीवन नेगी ने बताया कि स्पीति में सबसे ऊंचे टशीगंग मतदान केंद्र को जोड़ने का कार्य प्रगति पर है। एक सप्ताह के भीतर ये मतदान केंद्र सड़क मार्ग से जुड़ जाएगा। बर्फ हटाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें