फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल को थप्पड़ मारने पर विधायक के खिलाफ चार्जशीट तैयार

Mon, 08 Apr 2019 01:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक आशा कुमारी - फोटो : फाइल
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय के बाहर ड्यूटी के दौरान महिला कांस्टेबल को थप्पड़ मारने के मामले में शिमला पुलिस ने पूर्व मंत्री एवं डलहौजी से कांग्रेस विधायक आशा कुमारी के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली है। अदालत में चार्जशीट दाखिल करने से पहले पुलिस ने फाइल को कानूनविदों के पास परामर्श के लिए भेजा है।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने आशा कुमारी के खिलाफ चार गवाह तैयार किए हैं। मामला दिसंबर 2017 का है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हिमाचल विधानसभा चुनाव में हार पर मंथन के लिए राजीव भवन शिमला पहुंचे थे। आशा कुमारी पार्टी कार्यालय आ रही थीं।

विज्ञापन

इससे पहले कि वह कार्यालय में दाखिल हो पातीं, उन्हें गेट पर पुलिस ने रोक दिया। आरोप है कि इस दौरान आशा कुमारी ने एक महिला कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि, महिला कांस्टेबल ने भी हाथ उठाया। इस पर खूब हंगामा हो गया। विधायक ने उस समय आरोप लगाया था कि पहचान बताने के बावजूद महिला कांस्टेबल ने उन्हें राहुल गांधी की बैठक में जाने से रोका।

उन्हें और अन्य महिला कार्यकर्ताओं को धक्का दिया और अपशब्द कहे। महिला कांस्टेबल ने विधायक के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज करवाया है। आशा कुमारी की ओर से भी शिकायत पत्र दिया गया, लेकिन उस आधार पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। उधर डीएसपी सिटी योगेश दत्त जोशी ने कहा कि चार्जशीट दाखिल करने से पहले फाइल परामर्श के लिए कानूनविदों को भेजी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें