फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्क फ्रॉम होम में 43.8 फीसदी बुजुर्ग बेटा-बहू के दुर्व्यवहार का हुए शिकार

Tue, 15 Jun 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

सर्वे में 63 फीसदी बुजुर्गों ने कहा कि लॉकडाउन ने परिवार, दोस्तों, पड़ोसियों के साथ उनके संचार को प्रमाणित किया। 43.8 फीसदी बुजुर्गों ने बेटों और 27.8 फीसदी ने बहुओं की ओर से दुर्व्यवहार किए जाने की बात कबूली।
विज्ञापन
हेल्पएज इंडिया ने बुजुर्गों को लेकर रिपोर्ट जारी की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संकट में परिजनों के वर्क फ्रॉम होम ने देश के 61 फीसदी बुजुर्गों की दिनचर्या को प्रभावित किया है। हेल्पएज इंडिया की द साइलेंट एंड टौरमेंटर कोविड-19 एल्डरली रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। देश भर के 3500 बुजुर्गों पर किए गए सर्वे की रिपोर्ट को वर्ल्ड एल्डर एब्यूज अवेयरनेस डे की पूर्व संध्या पर सोमवार को जारी किया गया। राज्य सचिवालय में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने इस रिपोर्ट का विमोचन किया।

विज्ञापन


हेल्पएज इंडिया के हिमाचल प्रमुख डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि 15 जून को वर्ल्ड एल्डर एब्यूज अवेयरनेस डे मनाया जाता है। इसी कड़ी में सोमवार को यह रिपोर्ट जारी की गई। उनकी संस्था ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले बुजुर्गों से बातचीत करने के बाद रिपोर्ट तैयार की है। उन्होंने बताया कि सर्वे में 63 फीसदी बुजुर्गों ने कहा कि लॉकडाउन ने परिवार, दोस्तों, पड़ोसियों के साथ उनके संचार को प्रमाणित किया। 43.8 फीसदी बुजुर्गों ने बेटों और 27.8 फीसदी ने बहुओं की ओर से दुर्व्यवहार किए जाने की बात कबूली।

देश के 47.7 फीसदी बुजुर्गों को लगता है कि उनका भविष्य अंधकारमय है। कोविड-19 के दौरान बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती होने से चिंतित थे। 34.2 फीसदी अलग और अकेले रहने से चिंतित थे। 11.5 फीसदी बुजुर्गों को कोविड 19 महामारी से मृत्यु का डर था। 20 फीसदी बुजुर्गों ने अपनों को खो दिया। कोविड-19 में जब बुजुर्गों से उनका जीवन बचाने के लिए क्या किया जाए पूछा गया तो 50 फीसदी बुजुर्गों ने बेहतर चिकित्सा, 40 फीसदी ने टीके की उपलब्धता की बात कहीं। डॉ. राजेश ने बताया कि 43 फीसदी बुजुर्गों ने कहा कि समाज में बुजुर्गों से दुर्व्यवहार प्रचलित है। 45 फीसदी ने कहा कि उनकी पिटाई भी हुई है।  
विज्ञापन


हिमाचल में हुआ 95 फीसदी बुजुर्गों का टीकाकरण 
शिमला। अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने बताया कि हिमाचल में लगभग सात लाख बुजुर्गों में से 95 फीसदी बुजुर्गों का टीकाकरण हो चुका है। हिमाचली बुजुर्गों को कोविड 19 से बचाव की अच्छी जानकारी है। इसके चलते हिमाचल सरकार को टीकाकरण में अधिक परेशानी नहीं आई। उन्होंने कहा कि ओल्ड एज पेंशन का लोगों को भरपूर लाभ मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें