फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinnaur News: निगुलसरी में हाईवे सुरक्षित करने के लिए कार्य शुरू, दो महीने आवाजाही होगी प्रभावित

Mon, 17 Apr 2023 10:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)

सार

प्रदेश के किन्नौर जिले के निगुलसरी में जानलेवा बने थाच नाले के पास एनएच-5 पर सुरक्षा की दृष्टि से विभिन्न कार्य किए जाएंगे। दिल्ली से आई कंस्ट्रक्शन कंपनी ने करीब 80 मीटर नेशनल हाईवे-5 को सुरक्षित करने का कार्य आरंभ कर दिया है। 
विज्ञापन
निगुलसरी भूस्खलन(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के निगुलसरी में जानलेवा बने थाच नाले के पास एनएच-5 पर सुरक्षा की दृष्टि से विभिन्न कार्य किए जाएंगे। दिल्ली से आई कंस्ट्रक्शन कंपनी ने करीब 80 मीटर नेशनल हाईवे-5 को सुरक्षित करने का कार्य आरंभ कर दिया है। इस पर करीब 13 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। भूस्खलन प्रभावित इस क्षेत्र में करीब छह माह में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद यहां से गुजरने वाले यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो पाएगी। 17 अप्रैल से एनएच-5 पर थाच नाले के पास दो महीने तक आवाजाही प्रभावित रहेगी।

विज्ञापन


बता दें कि 11 अगस्त 2021 में निगुलसरी के थाच नाले में भारी भूस्खलन की चपेट में परिवहन निगम की बस सहित अन्य छह वाहन आ गए थे। हादसे में 28 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिगत कार्य करने के निर्देश दिए थे। अब नेशनल हाईवे प्राधिकरण करीब 80 मीटर नेशनल हाईवे को सुरक्षित करेगा। सुरक्षा के दृष्टिगत करीब 80 मीटर सड़क में विभिन्न सुरक्षा कार्य किए जाएंगे। दिल्ली की स्प्रोजिओ कंस्ट्रक्शन कंपनी की 40 सदस्यीय टीम और एनएच प्राधिकरण के एसडीओ आनंद कुमार शर्मा की देखरेख में करीब छह माह में एनएच को सुरक्षित किया जाएगा।

इससे पहले भूस्खलन संभावित क्षेत्र को कटिंग कर गिराया जाएगा। रॉक बोल्डिंग होगी, जबकि इसके बाद वायरमेस कर संभावित क्षेत्र में जाल बिछाया जाएगा। यही नहीं एनएच से गुजरने वाले वाहनों और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए यहां पिंजरे स्थापित होंगे। यदि पहाड़ी से चट्टानें या मलबा गिरता है तो वह पिंजरे में फंसेगा। इसके अलावा एनएच-5 किनारे रिटेनिंग वॉल और क्रैश बैरियर भी लगाए जाएंगे। इन विभिन्न सुरक्षा कार्यों के चलते 17 अप्रैल से अगले दो माह तक आवाजाही प्रभावित हो सकती है। 17 अप्रैल से लेकर 17 जून तक एनएच पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन



निगुलसरी में एनएच-5 पर विभिन्न सुरक्षा कार्य शुरू कर दिए गए हैं। 17 जून तक एनएच आवाजाही के लिए प्रभावित होगा। इसके लिए उपायुक्त किन्नौर तोरूल एस रबीश से मंजूरी मांगी गई है। जिले के लोगों से अपील है कि सहयोग करें ताकि सफर सुरक्षित हो सके।-आनंद कुमार शर्मा, एसडीओ एनएच प्राधिकरण

लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एनएच पर कार्य किया जाना है। आवाजाही के लिए समय निर्धारित करने के लिए विचार विमर्श किया जा रहा है।-तोरूल एस रबीश, उपायुक्त किन्नौर
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें