कुल्लू, किन्नौरी और चंबा की पारंपरिक शॉल, ऊनी सूट भी उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में चल रही हथकरघा प्रदर्शनी में ऊनी कपड़े महिलाओं को खूब पसंद आ रहे हैं। प्रदर्शनी में गर्म कुर्ती 600 से 4000 रुपये तक बिक रही है तथा यह महिलाओं को खूब पसंद आ रही है।
प्रदर्शनी में कुल्लू, किन्नौरी और चंबा की पारंपरिक शॉल, स्टॉल, ऊनी सूट, मफलर, टोपी सहित विभिन्न प्रकार के ऊनी और हैंडलूम उत्पाद उपलब्ध हैं। इसके साथ ही कुल्लू पश्मीना, रैबिट वूल, याक वूल, लैंब वूल और मरीनो वूल से बने उत्पाद भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। प्रदर्शनी में पारंपरिक कुल्लू जैकेट, महिलाओं के लिए ऊनी कुर्ते, पुरुषों के गाउन, कुल्लू टोपी, जैकेट, ऊनी कपड़ा, फेरन, ऊनी पेंट और शर्ट उपलब्ध है। प्रदर्शनी का आयोजन द शिव शक्ति वीवर्स कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड कुल्लू की ओर से किया गया है। प्रदर्शनी में गर्म कुर्तियों के साथ लेडीज कोट 2800 से 2000, स्टॉल 200 से 10,000 रुपये और शॉल का मूल्य 200 से 25 हजार तक है। प्रदर्शनी के आयोजक बागचंद ने बताया कि प्रदर्शनी में महिलाएं ज्यादा दिलचस्पी ले रही हैं। संवाद