फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चीड़ के पत्तों से तैयार किए रंग बिरंगे उत्पाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बनूटी
विज्ञापन

में महिलाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण
बंगलूरू और दिल्ली भेजे जाएंगे सैंपल, आर्डर मिलने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के टुटू क्षेत्र के बनूटी में महिलाएं आत्मनिर्भता और सशक्तीकरण की ओर कदम बढ़ा रही हैं। महिलाओं ने चीड़ के पत्तों से विभिन्न उत्पाद बनाकर तैयार किए हैं। इन उत्पादों के सैंपल बंगलूरू और दिल्ली जैसे बाहरी राज्यों में भेजे जा रहे हैं ताकि महिलाओं को आमदनी का नया माध्यम मिले।

बनूटी में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में इस समय 30 महिलाएं पाइन नीडल क्राफ्ट का प्रशिक्षण ले रही हैं। महिलाओं ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में चीड़ के पत्तों और रंग-बिरंगे धागों की सहायता से ढक्कन वाली टोकरियां, खुली टोकरियां, फूलदान, हैंडल वाली बास्केट और बॉक्स बनाए हैं। केंद्र में प्रशिक्षण लेने के लिए आई देवनगर निवासी प्रीति ने बताया कि पहले दिन से ही उन्हें कुछ नया सीखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यहां प्रशिक्षण लेकर उन्हें पता चला कि चीड़ की पत्तियों से भी आय कमाई की जा सकती है। बनूटी की बबीता ने बताया कि वह अपने पति की आर्थिक सहायता करने के लिए यह प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने कहा कि अब तक वह फूलदान और ढक्कन बनाने वाली टोकरी सहित कई उत्पाद बनाना सीख चुकी हैं। वह हर दिन अच्छे उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण ले रही हैं ताकि आमदनी हो सके। प्रशिक्षक सुनीता शर्मा ने कहा कि महिलाएं सीखने में रुचि ले रही हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजक हेल्पिंग हैंड संस्था के संस्थापक कपिल कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद इन महिलाओं के बनाए उत्पादों के सैंपल बंगलूरू भेजे जाएंगे ताकि महिलाओं को आमदनी मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें