महिला विश्व कप क्रिकेट के लिए टीम इंडिया में हिमाचल से खेलने वाली ऑलराउंडर हरलीन देओल को भी शामिल किया गया है। प्रतियोगिता आस्ट्रेलिया में 21 फरवरी से खेली जाएगी। बीसीसीआई ने रविवार को वर्ल्ड कप-2020 के लिए टीम इंडिया के 16 नामों की घोषणा कर दी है। 16 सदस्यीय टीम में एचपीसीए की हरलीन देओल को जगह मिली है। वह अपना पहला विश्व कप टूर्नामेंट खेलेंगी। घरेलू स्तर पर हरलीन ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसी का इनाम हरलीन को मिला है।