फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की तार गिरने से बड़ा हादसा, महिला की मौत, 4 झुलसे

Sat, 25 Jun 2016 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
करीब 10 बजे बिजली की तार जमीन पर गिर गई। इससे आसपास करीब डेढ़ दर्जन घरों में करंट दौड़ गया। अफरा तफरी मच गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल के कांगड़ा के नजदीक मटौर गांव में वीरवार रात करीब 10 बजे बिजली की तार गिरने से एक महिला की मौत हो गई जबकि चार अन्य झुलस गए। झुलसे हुए व्यक्तियों को टांडा में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बिजली बोर्ड के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। करीब 10 बजे बिजली की तार जमीन पर गिर गई। इससे आसपास करीब डेढ़ दर्जन घरों में करंट दौड़ गया। अफरा तफरी मच गई।

पंखे, टीवी और बिजली तारें सब खराब हो गए। घरों में बैठे लोगों को करंट लगा। महिला अयोध्या देवी, महिंद्र, माया देवी, मिल्खी राम और पुष्पा को करंट लग गया। सभी को टांडा ले जाया गया लेकिन अयोध्या देवी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बिजली की तार गिरने से जमीन में बना गड्ढा

घटना के बाद लोगों में विद्युत बोर्ड के खिलाफ काफी रोष है। - फोटो : अमर उजाला
जहां बिजली की तार गिरी है वहां गड्ढा भी बन गया है। झुलसने वालों में एक बिजली लाइनमैन और एक बोर्ड का पूर्व कर्मचारी है। उन्होंने ही बिजली बोर्ड को हादसे की सूचना दी। जब जाकर बिजली सप्लाई को बंद करवाया गया।

पुलिस दल और बिजली बोर्ड का अमला मौके पर पहुंचे। तार कैसे टूटी इसका पता नहीं चल पाया है। बोर्ड ने इंक्वायरी के आदेश दिए हैं। प्रभावितों को उचित मुआवजा देने की बात कही है।

132 केवी स्टेशन वीरता के सहायक अभियंता एससी चड्ढा ने बताया कि ऑटो कट नहीं हुआ। फोन आने पर बिजली बंद की गई।
विज्ञापन

लोगों में रोष, कीमती सामान जला

उपप्रधान संजीव कुमार ने बताया कि वीरवार रात को करीब डेढ़ दर्जन घरों में चल रहे टीवी, पंखे, फ्रिज जैसे बिजली के उपकरण जल गए। - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद लोगों में विद्युत बोर्ड के खिलाफ काफी रोष है। हादसे की शुक्रवार को भी पुलिस की छानबीन जारी रही। घटना में झुलसे महिंद्र बिजली बोर्ड में लाइनमैन हैं, जबकि मिल्खी राम बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उपप्रधान संजीव कुमार ने बताया कि वीरवार रात को करीब डेढ़ दर्जन घरों में चल रहे टीवी, पंखे, फ्रिज जैसे बिजली के उपकरण जल गए।

बिजली बोर्ड के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है।-सुरेंद्र शर्मा, डीएसपी

बिजली की तार गिरने के बाद 132 केवी का ब्रेकर ट्रिप नहीं हुआ। सूचना मिलने पर बिजली बंद करवाई गई। -अजय गौतम, अधिशासी अभियंता, धर्मशाला मंडल

मामले को लेकर जांच कमेटी बिठा दी गई है। कमेटी एक सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। जांच रिपोर्ट में जो भी सामने आएगा बोर्ड उसी के अनुसार कार्रवाई करेगा। -राजेश कुमार, अधीक्षण अभियंता, कांगड़ा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें