फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: घणाहट्टी में महिलाएं सीख रहीं टोट बैग बनाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगापुर और लखनऊ भेजे जा रहे बैग के सैंपल, पास होने पर महिलाओं को मिलेंगे ऑर्डर
विज्ञापन

एक बैग तैयार करने में लग जाते हैं तीन दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। महिलाओं को टोट बैग की सिलाई और उस पर अलग-अलग कढ़ाई करने का हुनर सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। बैगों के सैंपल सिंगापुर और लखनऊ भेजे जा रहे हैं जिन्हें अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।
यह सैंपल पास होने पर महिलाओं को यह बैग बनाने के ऑर्डर मिलेंगे जिससे उन्हें आमदनी प्राप्त होगी। घणाहट्टी स्थित ऊषा इंटरनेशनल एवं टाटा पावर ट्रेनिंग कम प्रोडक्शन सेंटर (टीसीपीसी) में इन दिनों महिलाओं के लिए सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां इस समय महिलाओं को टोट बैग की सिलाई और उन पर हाथों से कढ़ाई करना सिखाया जा रहा है। यह टोट बैग तैयार करने के लिए पहले मसलिन (मलमल) के कपड़े को मशीन में सीला जाता है और उसमें फोम भरा जाता है। इसके बाद इसमें अलग-अलग आकर्षक डिजाइन की कढ़ाई की जाती है। यह कढ़ाई हाथों से की जाती है, इसलिए एक टोट बैग तैयार करने में दो से तीन दिन का समय लग जाता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को सलवार सूट की सिलाई से लेकर हर प्रकार की सिलाई-कढ़ाई सिखाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षक सुनीता बंसल ने बताया कि केंद्र में महिलाओं को यह बैग बनाने का प्रशिक्षण देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि महिलाओं को अच्छी आमदनी मिले और उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। उन्होंने बताया कि इस समय केंद्र में विभिन्न गावों से आने वाली 200 महिलाएं सिलाई कढ़ाई सीखकर अपने कौशल का विकास कर रहीं हैं और आगे 50 से 100 महिलाओं को शामिल किया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें