फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस की कार्रवाई: महिला पंचायत सचिव 16 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Thu, 24 Mar 2022 10:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब ( सिरमौर)

सार

पांवटा साहिब ब्लॉक की कोटड़ी ब्यास पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गुरुवार देर शाम तक आरोपी सचिव से विजिलेंस टीम ने पूछताछ की। इसके बाद टीम आरोपी महिला को नाहन ले गई। शुक्रवार को विजिलेंस आरोपी महिला को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
पंचायत सचिव रिश्वत लेते पकड़ी(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टेट विजिलेंस एवं एंटी क्रप्शन ब्यूरो(विजिलेंस) की टीम ने हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब ब्लॉक की कोटड़ी ब्यास पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गुरुवार देर शाम तक आरोपी सचिव से विजिलेंस टीम ने पूछताछ की। इसके बाद टीम आरोपी महिला को नाहन ले गई। शुक्रवार को विजिलेंस आरोपी महिला को अदालत में पेश करेगी। जानकारी के मुताबिक एक ठेकेदार ने इस मामले की विजिलेंस से शिकायत की थी। ठेकेदार का आरोप है कि पंचायत सचिव ने 53 हजार के बिल की पेमेंट जारी करने की एवज में उससे रिश्वत की मांग रखी। लिहाजा, ठेकेदार ने इसकी सूचना विजिलेंस टीम को दी। गुरुवार को विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर पंचायत सचिव को 16 हजार के नोटों के साथ सचिव को रंगे हाथ पकड़ लिया।

विज्ञापन


विजिलेंस टीम ने सचिव के कार्यालय की तलाशी और दो लोगों की मौके पर गवाही भी ली है। इसके बाद विजिलेंस टीम आरोपी पंचायत सचिव को नाहन ले गई है। विजिलेंस की टीम इंस्पेक्टर मोती सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में एसआई परमजीत, एसआई हरिदास, खालिद महोम्मद, जुगल किशोर, नवीन, प्रमाण सिंह, महिला आरक्षी साक्षी आदि शामिल रहे। विजिलेंस के निरीक्षक मोती सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार की शिकायत पर पंचायत सचिव रीता गुप्ता को 16 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आरोपी सचिव को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें