फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरी खाई में गिरी कार, महिला की मौत, पति अस्पताल में भर्ती

Wed, 09 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला कुल्लू में हुए एक कार हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। हादसे में इसका पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे कुल्‍लू अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा कुल्‍लू के न्यूल के पास हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार में दपंति सवार था। सुबह करीब नौ बजे अचानक यह कार न्यूल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। स्‍थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

बाद में दोनों को घायलावस्‍‌था में कुल्‍लू अस्पताल लाया गया जहां महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से जख्मी महिला के पति की हालत भी नाजुक बनी गई है। फिलहाल इसका उपचार चल रहा है। हादसा कैसे हुआ अभी इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें