फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने दिया दान, सोने से चमक उठा मां चिंतपूर्णी मंदिर का गर्भगृह

Thu, 18 Jan 2018 12:51 PM IST
अमन शर्मा, अमर उजाला, भरवाईं (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर का गर्भ गृह सोने से सुसज्जित हो गया है। मंदिर के गर्भ गृह की पतरियों पर सोने का पानी चढ़ाने का काम पूरा हो चुका है। इससे अब मंदिर का गर्भ गृह सोने की आभा से चमक उठा है।

विज्ञापन


स्वर्ण जड़ित होने से मंदिर के गर्भ गृह की सुंदरता को चार चांद लग गए हैं। मंदिर अधिकारी प्रेम लाल शर्मा ने बताया कि गर्भ गृह की पतरियों पर सोने का पानी चढ़ाने का काम दिल्ली में रहने वाली एक श्रद्धालु महिला ने दान स्वरूप करवाया है।

सोने का पानी चढ़ाने में 300 ग्राम सोने का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी कीमत आठ लाख रुपये के करीब बताई जा रही है। मंदिर अधिकारी ने बताया कि गर्भ गृह की पतरियों पर 30 साल बाद सोने का पानी चढ़ाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ महीने पहले ही कुछ श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर के गर्भ गृह की दीवारों पर चांदी लगवाई थी। मंदिर अधिकारी प्रेम लाल शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की माता रानी के प्रति अपार आस्था है।

श्रद्धालुओं की ओर से सोने-चांदी के छत्र, मुकुट और कई दान रूपी कार्य करवाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं द्वारा सोने चांदी के अलावा विदेशी मुद्रा आदि का भी दान किया जाता है, जिसका इस्तेमाल न्यास द्वारा जरूरतमंदों की सेवा में भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें