फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से उतरते वक्त चपेट में आई महिला, मौत

Sun, 31 Jan 2016 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर बस से उतरते वक्त बस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। महिला नेपाली मूल की बताई जा रही है। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। बरमाणा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात दिल्ली से मनाली की ओर जा रही हरियाणा रोडवेज की बस में यह हादसा पेश आया। शाम करीब 8:30 बजे बस बैरी के समीप पहुंची तो नेपाली महिला बस से उतरने लगी।

अचानक उसका पांव फिसल गया और वह गिर गई। इससे वह बस की चपेट में आ गई। काफी दूर तक बस उसे घसीटते हुए अपने साथ ले गई। हादसे से उसके सिर पर गहरी चोटें आई। घटना की सूचना मिलते ही बरमाणा थाना से पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन


हालांकि, महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन, उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें