जंगल की आग में महिला जिंदा जल गई। दो महिलाएं और एक व्यक्ति भी आग में झुलस गए हैं। हादसा कुमारसैन तहसील के बनाहर पंचायत के शिवान गांव का है। शाम करीब छह बजे अचानक जंगल में आग भड़क गई। देखते ही देखते आग महिला के घर की तरफ बढ़ने लगी। आग घर की तरफ न बढ़े। इससे सहमी महिला आग बुझाने का प्रयास करने लगी।
इसी दौरान महिला का पैर फिसल गया और आग में लपटों में जा गिरी। देखते ही देखते आग की लपटों में चारों तरफ से घिर गई। बताया जा रहा है कि इस महिला के साथ गांव की दो अन्य महिलाएं और एक व्यक्ति भी आग बुझा रहा था। शिवान गांव की दीपा पत्नी पुरषोतम (36) लपटों में घिर गई और जिंदा आग में जल गई।