फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: कमरूनाग के आगमन से महाशिवरात्रि मेले के कारज शुरू, उमड़ा जन सैलाब

Mon, 28 Feb 2022 08:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

बड़ादेव कमरुनाग के आगमन के साथ सोमवार को छोटी काशी मंडी में महाशिवरात्रि मेले के कारज शुरू हो गए। दोपहर करीब तीन बजे लाव लश्कर के साथ बड़ा देव मंडी पधारे।  मंडी शिवरात्रि का शुभारंभ दो मार्च को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। आठ मार्च को समापन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर करेंगे। 
विज्ञापन
कमरूनाग के आगमन से महाशिवरात्रि मेले के कारज शुरू। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बड़ादेव कमरुनाग के आगमन के साथ सोमवार को छोटी काशी मंडी में महाशिवरात्रि मेले के कारज शुरू हो गए। दोपहर करीब तीन बजे लाव लश्कर के साथ बड़ा देव मंडी पधारे। इस दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा। सबसे पहले बड़ा देव कमरुनाग ने माधोराय मंदिर में हाजिरी भरी। उसके बाद राजपरिवार की परंपरा के अनुसार राजमहल में मंडी जनपद के आराध्य देव, देव कमरुनाग का राजा आमेश्वर सिंह ने स्वागत किया। इसके बाद राजबेहड़े में कुछ देर विश्राम करने के बाद कमरुनाग लाव लश्कर के साथ टारना माता मंदिर के लिए रवाना हुए। यहां सात दिन तक विराजमान रहेंगे। पुल घराट के पास जिला प्रशासन से जिला राजस्व अधिकारी राजीव सांख्यान, तहसीलदार डॉ. गणेश ठाकुर और सर्व देवता समाज समिति के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा सहित महोत्सव स्वागत समिति के सभी सदस्यों ने बड़ादेव कमरुनाग का स्वागत किया।

विज्ञापन


यहां कमरुनाग माधोराय मंदिर पहुंचे। उपायुक्त एवं अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव समिति के अध्यक्ष अरिंदम चौधरी ने बड़ादेव का अभिनंदन किया। उसके बाद कमरुनाग ने माधोराय मंदिर में माथा टेका। वहां से देवलुओं संग राजमहल पहुंचे। राजपरिवार के सदस्यों ने विधि-विधान से उनका स्वागत किया। बड़ादेव के बाद करीब पंद्रह मिनट के अंतराल में छह अन्य देवी-देवता देव देवलुओं संग देवध्वनियों के बीच झूमते गाते छोटी काशी मंडी पहुंचे। परंपरा निभाते हुए सुखदेव ऋषि थट्टा देव, बुड्ढा बिंगल, देव झाथी वीर, देवी बगलामुखी, देवी बुड्डी भैरवा, देव ढगांडू ऋषि मंडी पहुंचे और माधोराय मंदिर में हाजरी भरकर जनपद को आशीर्वाद दिया। मंडी शिवरात्रि का शुभारंभ दो मार्च को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। आठ मार्च को समापन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें