फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटर कार्निवल मनाली: राइट बैंक की महानाटी को किया स्थगित, जानें वजह

Thu, 23 Jan 2025 05:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली

सार

मनाली में होने वाली राइट बैंक की महानाटी को स्थगित कर दिया गया है।  बुधवार रात को मनाली में युवक की हत्या के बाद नाटी को स्थगित करना पड़ा है। 
विज्ञापन
राइट बैंक की महानाटी को किया स्थगित, - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विंटर कार्निवल मनाली में होने वाली राइट बैंक की महानाटी स्थगित कर दी गई है। बुधवार रात को मनु रंगशाला के पीछे हुई युवक की हत्या के बाद महानाटी को रद्द किया गया है। नाटी के लिए राइट बैंक से कई महिला मंडल अपने पारंपरिक परिधान में सजकर मालरोड पहुंच गए थे। इस दौरान महा नाटी के रद्द होने से महिलाओं को निराश भी होना पड़ा और उन्हें वापस घर लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि अब नाटी का आयोजन विंटर कार्निवल के अंतिम दिन 24 जनवरी को किया जाएगा। नाटी के स्थगित के बावजूद कई महिला मंडलों की महिलाएं मनाली पहुंचीं।

विज्ञापन


महिला मंडल लांगचा की महिलाओं ने कहा कि उन्हें नाटी के रद्द होने की सूचना नहीं मिली और वह पूरी तैयारी के साथ मनाली पहुंच गए थे। गौर रहे कि विंटर कार्निवल में हर साल दो दिन नाटी का आयोजन होता है। एक दिन लेफ्ट बैंक की महिलाएं जबकि एक दिन राइट बैंक की महिलाएं कुल्लवी वेशभूषा में सजधज कर नाटी डालती हैं। उधर, एसडीएम मनाली रमन शर्मा ने कहा कि युवक की हुई हत्या को देखते हुए नाटी का आयोजन नहीं किया गया। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि राइट बैंक के महिला मंडलों की नाटी 24 जनवरी को होगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें