फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: कोटलु बिंदडे गांव में घर के नजदीक कुएं में मिला बुधवार रात से लापता किशोरी का शव

Thu, 23 Jan 2025 05:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी , घुमारवीं (बिलासपुर)

सार

 बिलासपुर जिले के घुमारवीं पुलिस थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटलु ब्राह्मणा के गांव कोटलु बिंदडे में गुरुवार सुबह एक किशोरी का शव कुएं में मिला। 
विज्ञापन
पुलिस से शुरू की जांच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं पुलिस थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटलु ब्राह्मणा के गांव कोटलु बिंदडे में गुरुवार सुबह एक किशोरी का शव कुएं में मिला। लड़की रात को ही लापता हो गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार सुबह किशोरी का शव कुएं में दिखाई दिया। जानकारी के अनुसार रिद्धिमा(16) पुत्री कुलदीप बुधवार रात को अपनी बहनों के साथ कमरे में बैठकर पढ़ रही थी। रात करीब 11:00 बजे कमरे से बाहर निकली, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आई। बहनों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की। सुबह करीब 3:00 बजे परिजनों ने घर के नजदीक कुएं में देखा तो शव दिखाई दिया।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर घुमारवीं थाना से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला । शव को सिविल अस्पताल घुमारवीं में पहुंचाया गया। रिद्धिमा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं में 11वीं कक्षा की छात्रा थी।  छोटी बहन छठी और बड़ी बहन महाविद्यालय घुमारवीं में बीएससी की छात्रा है। रिद्धिमा गरीब परिवार से संबंध रखती थी। रिद्धिमा के पिता भी काफी समय से बीमार चल रहे हैं और आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन है । डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लगा सकेगा। मामले की छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें