फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: अमर उजाला की मां तुझे प्रणाम स्पर्धा के विजेता सम्मानित

Wed, 08 Sep 2021 10:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

अमर उजाला की मां तुझे प्रणाम (एमटीपी) डिजिटल प्रतियोगिता में शिमला जिले के तीन विजेता प्रतिभागियों को बुधवार को सम्मानित किया गया।
 
विज्ञापन
शिमला जिले के तीन विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला की मां तुझे प्रणाम (एमटीपी) डिजिटल प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्मानित करने का सिलसिला शुरू हो गया है। पहली कड़ी में बुधवार को शिमला जिले के तीन विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। अमर उजाला के राजधानी कार्यालय में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस मौके पर प्रतियोगिता की पेंटिंग श्रेणी में द्वितीय रहे आर्यमान सिंह का पुरस्कार उनके पिता कर्नल विक्रम जीत सिंह ने ग्रहण किया। फैंसी ड्रेस में तीसरे स्थान पर रही लावन्या गुप्ता ने अपने पिता अशोक कुमार गुप्ता और मां मोनिका गुप्ता के साथ पुरस्कार प्राप्त किया।

विज्ञापन


फैंसी ड्रेस में सांत्वना पुरस्कार शिमला के प्रतिभागी छात्र आर्य वर्मा को मिला। कर्नल विक्रमजीत सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को प्रोत्साहित करने के साथ ही उनमें देशभक्ति की भावना मजबूत करने में सहायक साबित होते हैं। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमर उजाला ने देशप्रेम की थीम पर यह राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की थी। फैंसी ड्रेस, पेंटिंग और कविता लेखन श्रेणी में हुई स्पर्धाओं में हिमाचल से भी स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें