फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anti Terrorist Front India: वीरेश शांडिल्य बोले- हिमाचल में नहीं सुलगने देंगे खालिस्तान की आग

Sun, 18 Sep 2022 10:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)

सार

एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया सुप्रीमो वीरेश शांडिल्य ने बताया कि उन्होंने राष्ट्र की खुशहाली और आतंकवाद मुक्त भारत बनने की कामना मां ज्वाला से की है। उन्होंने देश के युवाओं से धार्मिक यात्रा में भाग लेने का आह्वान किया। 
विज्ञापन
एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया सुप्रीमो वीरेश शांडिल्य। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया एवं ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने परिवार सहित शक्तिपीठ मां ज्वाला के दर्शन किए। वीरेश शांडिल्य ने हवन यज्ञ में आहुतियां भी डालीं। उन्हें माता की चुनरी और तस्वीर भेंट की गई। एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया सुप्रीमो वीरेश शांडिल्य ने बताया कि उन्होंने राष्ट्र की खुशहाली और आतंकवाद मुक्त भारत बनने की कामना मां ज्वाला से की है। उन्होंने देश के युवाओं से धार्मिक यात्रा में भाग लेने का आह्वान किया।  शांडिल्य ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि हिमाचल में खालिस्तान और भिंडरावाला का झंडा उठाने वाली उन ताकतों को जो संविधान व तिरंगे को चुनौती देती हैं, उनके खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज कर जेल में डाला जाए।

विज्ञापन


सर्वदलीय बैठक बुलाकर हिमाचल की शांति भंग करने वाली ताकतों के खिलाफ सख्त करवाई करने का प्रस्ताव पारित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी कीमत भी हिमाचल का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। शांडिल्य ने कहा कि पुलिस को हिमाचल सरकार कट्टरपंथियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ताकत दें। कहा कि वह जल्द फिर हिमाचल भ्रमण हिमाचल के प्रथम मुख्यमंत्री यशवंत परमार के गृह जिला सिरमौर से शुरू करेंगे और खालिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ मुहिम छेड़ेंगे। शांडिल्य के साथ फ्रंट के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें