फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: पत्नी ने पड़ोसी के साथ मिलकर की थी पति और तीन बच्चों की हत्या, कुबूला जुर्म

Tue, 28 Sep 2021 07:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा

सार

पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि चुराह उपमंडल में पत्नी ने पड़ोसी के साथ मिल कर पति की हत्या करने का जुर्म कबूल किया है। महिला व पड़ोसी ने योजनाबद्ध तरीके से इस घटना को अंजाम दिया। बहरहाल, पुलिस दोनों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें 15 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। कहा कि पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
पत्नी ने की पति की हत्या(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के उपमंडल चुराह के करातोट में पत्नी ने अपने पड़ोसी के साथ मिलकर पति और तीन बच्चों की हत्या करने का जुर्म कुबूल कर लिया है। घर में हुए अग्निकांड में चार लोगों की मौत के मामले का पुलिस पूछताछ में नया खुलासा हुआ। पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी महिला नूरा ने बताया कि उसने अपने पति मोहम्मद रफी पर पड़ोसी जमात अली के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन



ये भी पढ़ें: मौसम: हिमाचल में दो अक्तूबर तक बरसेंगे बादल, आज इन जिलों में बारिश के आसार

इसके बाद 13 सितंबर की रात पड़ोसी के साथ मिलकर नूरा ने घर में आग लगा दी, जिससे कमरे में सो रहे उसके तीनों बच्चों जैतून (6), समीर (4) और डेढ़ वर्षीय जुलेखा की दम घुटने से मौत हो गई। मारने के बाद उसी कमरे में पति को भी लेटा दिया था, जिसमें यह बताया गया कि पति की भी जलने से मौत हो गई। पुलिस ने कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है। एसपी ने बताया कि पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए जल्द पूरे मामले से पर्दा उठाएगी। आरोपी महिला और पड़ोसी के बीच प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। इससे पहले मृतक मोहम्मद रफी के पिता नूरदीन ने पुलिस को बताया था कि उसकी बहू और पड़ोसी ने उसके बेटे और उसके बच्चों की सोची-समझी साजिश के तहत हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: उपचुनाव: हिमाचल के आठ जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू, तबादलों से लेकर नई घोषणाओं पर रोक 

मृतक के पिता ने पुलिस से मामले की गहनता से तफ्तीश कर दोषियों को सलाखों के पीछे धकेलने की गुहार लगाई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गहनता से जांच करते हुए मृतक की पत्नी नूरा और पड़ोसी जमात अली से पूछताछ की। उनके हावभाव में बदलाव देखते हुए शक के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। साथ ही उनसे सख्ती से पूछताछ की, जिस पर दोनों ने जुर्म कुबूल कर लिया। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मोहम्मद रफी के सिर के पीछे तेजधार हथियार से वार होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें