फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: इस्तीफा मंजूर नहीं होने पर निर्दलीय विधायकों ने दी हिमाचल हाईकोर्ट में चुनौती

Tue, 09 Apr 2024 10:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश एमएस राम चंद्र राव और न्यायमूर्ति ज्योत्सना रेवाल दुआ की खंडपीठ के समक्ष बुधवार को सुनवाई होगी। याचिका में विधानसभा अध्यक्ष को पार्टी बनाया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा अध्यक्ष की ओर से इस्तीफे मंजूर नहीं करने पर निर्दलीय विधायकों ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनौती दे दी। याचिका पर हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश एमएस राम चंद्र राव और न्यायमूर्ति ज्योत्सना रेवाल दुआ की खंडपीठ के समक्ष बुधवार को सुनवाई होगी। याचिका में विधानसभा अध्यक्ष को पार्टी बनाया गया है। इन तीनों निर्दलीय विधायकों देहरा से होशियार सिंह, नालागढ़ से केएल ठाकुर और हमीरपुर से आशीष शर्मा ने विधानसभा की सदस्यता से 22 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष तथा सचिव को अपने इस्तीफे सौंपे थे। इस्तीफों की एक-एक प्रति राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को भी दी थी। राज्यपाल ने इस्तीफों की प्रतियां विधानसभा अध्यक्ष को भेज दी थीं।

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इन्हें मंजूरी नहीं दी और इस्तीफे के कारण बताने के लिए 10 अप्रैल तक स्पष्टीकरण देने को कहा। इसी को इन तीनों निर्दलीय विधायकों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। यह उल्लेखनीय है कि इस्तीफे देने के बाद ये तीनों निर्दलीय विधायक भाजपा ज्वाइन कर चुके हैं। वहीं, निर्दलीय विधायक होशियार सिंह ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को व्यक्तिगत तौर पर मिलकर इस्तीफे दिए गए, जिन्हें वह रोक नहीं सकते हैं। इसलिए हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनौती दी गई है। तीनों निर्दलीय विधायक विधानसभा अध्यक्ष को जवाब नहीं देंगे। बुधवार को इस मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें