आने वाले दिनों में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने के आसार हैं। गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से हिमाचल प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है। प्रदेश में 1 नवंबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। आने वाले दिनों में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने के आसार हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 32.4, सुंदरनगर में 30.2, कांगड़ा-बिलासपुर में 29.4, भुंतर में 28.4, चंबा में 28.1, सोलन में 27.5, धर्मशाला में 27.0, मंडी में 26.8, नाहन में 26.7, शिमला में 22.0, मनाली में 19.5, कल्पा में 18.2 और केलांग में 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
उधर, बुधवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 0.3, केलांग में 0.2, कल्पा में 2.4, मनाली में 3.9, नारकंडा में 4.4, रिकांगपिओ में 5.4, मंडी में 8.8 और शिमला में 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।