फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में इतने दिन साफ रहेगा मौसम, तापमान में होगी कमी

Wed, 04 Nov 2020 08:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में 10 नवंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। बुधवार को भी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। उधर, उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान कम होने से सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई है। मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.5, केलांग में 1.0, मनाली में 2.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन


ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी से पूरे प्रदेश के मौसम में ठंडक बढ़ गई है। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 30.0, बिलासपुर 28.0, हमीरपुर 27.8, कांगड़ा 27.2, सुंदरनगर 27.1, भुंतर 26.6, नाहन 25.4, सोलन 26.2, धर्मशाला 20.4, शिमला 19.9, कल्पा 16.0, डलहौजी 13.8 और केलांग में 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें