फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग और लाहौल स्पीति बर्फ से लकदक, शिमला में झमाझम बारिश

Wed, 21 Apr 2021 06:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 9
मनाली-लेह मार्ग पर बर्फबारी के बाद बारालाचा में फंसे ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
लाहौल-स्पीति जिले के साथ रोहतांग दर्रा अप्रैल में बर्फ से लकदक हो गया है। हिमाचल प्रदेश में जारी बर्फबारी से मनाली-लेह और भरमौर-पठानकोट मार्ग बंद हो गए हैं। चंबा-खज्जियार मार्ग पर भनेरा के पास भूस्खलन की चपेट में आने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार में सवार दोनों लोग सुरक्षित बच गए। पर्यटकों के साथ आम लोगों के लिए अटल टनल रोहतांग से आवाजाही बंद हो गई है।
विज्ञापन

2 of 9
मनाली-लेह मार्ग पर बर्फबारी के बाद बारालाचा में फंसे ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
टनल से आपाताकालीन सेवा ही जारी रहेगी। शिमला और धर्मशाला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बुधवार को भी झमाझम बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में वीरवार को भी अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : अमर उजाला
पूरे प्रदेश में 24 अप्रैल तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। 25 अप्रैल से धूप खिलने से आसार हैं। शिमला में बुधवार को दिन भर रूक-रूककर बारिश और ओलावृष्टि होती रही। चंबा जिले में हल्की बर्फबारी और मूसलाधार बारिश ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। भरमौर-पठानकोट एनएच सहित जिले में दर्जन भर सड़कों पर यातायात ठप है।

4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
भरमौर के मणिमहेश, भरमाणी, कुगति सहित पांगी में हिमपात हुआ है। मैदानी जिलों में बढ़ी गर्मी के कारण जंगलों में आग की घटनाओं के साथ गहराते पेयजल संकट के लिए बारिश राहत बनकर आई है।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
जिला कांगड़ा में मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश बुधवार को भी जारी रही। बारिश से जिले में गेहूं की फसल की कटाई में लगे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रोहडू़ की चांशल घाटी में बर्फबारी से डोडरा क्वार सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : अमर उजाला
किन्नौर के ऊंचाई और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। देर शाम रिकांगपिओ में भी बर्फबारी शुरू हो गई थी। कुल्लू के जलोड़ी दर्रे में भी ताजा बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में चार डिग्री की कमी दर्ज हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 28.0, नाहन 29.0, सोलन-बिलासपुर 25.0, हमीरपुर 23.8, कांगड़ा-सुंदरनगर 21.3, धर्मशाला 19.4, शिमला 18.0, चंबा 14.1, भुंतर 17.2, डलहौजी 6.7, कल्पा 3.4 और केलांग में 1.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

8 of 9
- फोटो : अमर उजाला
उधर, मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.3, कल्पा 0.1, मनाली 4.8, डलहौजी 5.6, कुफरी 4.7, शिमला 7.4, धर्मशाला 9.6, बिलासपुर 10.0, मंडी 11.0, हमीरपुर 11.2, कांगड़ा 14.5, ऊना 15.0 और नाहन में 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : अमर उजाला
कहां कितनी बर्फबारी
क्षेत्र बर्फबारी सेंटीमीटर में
रोहतांग दर्रा 60
कोकसर-सिस्सू 32
अटल टनल दोनों पोर्टल 30
लोसर 17
दारचा-जिस्पा 15
केलांग 10
काजा 8
जलोड़ी दर्रा 5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें