फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली-लेह मार्ग बंद: बारालाचा में पांच फीट बर्फबारी, 150 ट्रक फंसे, सोलंगनाला में बर्फ के बीच पर्यटकों ने की मस्ती

Sun, 18 Apr 2021 02:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू

सार

मनाली-लेह मार्ग बंद: बारालाचा में पांच फीट बर्फबारी, 150 ट्रक फंसे, सोलंगनाला में बर्फ के बीच पर्यटकों ने की मस्ती
विज्ञापन
1 of 9
सोलंगनाला के फातरू में ताजा बर्फबारी का लुत्फ उठाते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
मनाली-लेह मार्ग पर 24 घंटे के लिए वाहनों की आवाजाही फिर बंद रहेगी। शनिवार रात को बारालाचा में पांच फीट ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। जिसके चलते दारचा और बारालाचा में फंसे 150 ट्रक चालकों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। हालांकि सोमवार को मौसम साफ होते ही सड़क सीमा संगठन ने मार्ग बहाली का काम शुरू कर दिया है। वहीं रोहतांग दर्रा के साथ कुंजुम दर्रा में भी ताजा हिमपात हुआ है।
विज्ञापन

2 of 9
सोलंगनाला के फातरू में ताजा बर्फबारी का लुत्फ उठाते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
अप्रैल माह में पहाड़ों में जमकर बर्फबारी हुई है। जबकि निचले इलाकों में रातभर झमाझम बारिश होने से किसान-बागवान खुश हो गए हैं। अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर में 10 से 15 सेंटीमीटर बर्फबारी होनेे से पर्यटकों के लिए टनल को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 9
सोलंगनाला के फातरू में ताजा बर्फबारी का लुत्फ उठाते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
शनिवार शाम को भी अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल में कई वाहनों के स्किड होने से नुकसान पहुंचा है। लाहौल जा रही निगम की एक बस को वापस कुल्लू आना पड़ा और यात्रियों को फॉर बाई फॉर वाहनों से घर भेजा गया।

4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
मौसम के रुख से कुल्लू और लाहौल में दुश्वारियां लौट आई हैं। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि मनाली-लेह मार्ग केलांग से आगे बंद है।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे तीन को बहाल करने में बीआरओ जुटा है। उन्होंने कहा कि वाहनों को बारालाचा को पार करने में अभी एक हफ्ते का समय लग सकता है।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : अमर उजाला
मंडी जिले में शिकारी देवी में शनिवार रात हुई बर्फबारी से देव समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। मंदिर के कपाट खुलने के बाद हुई बर्फबारी से श्रद्धालुओं और दुकानदारों को मुश्किल झेलनी पड़ी है।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : अमर उजाला
अप्रैल में हुई बर्फबारी सेब और अन्य फसलों के लिए लाभदायक मानी जा रही है।

8 of 9
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश की सीमा सरचू के भीतर बारालाचा और दारचा में करीब 150 ट्रक पिछले 13 दिनों से फंसे हैं। इनमें करीब 50 ट्रक सब्जियों से भरे हैं। एक ट्रक में करीब 5 लाख की सब्जियां हैं। ट्रक ऑपरेटरों का कहना है कि उनका ढाई करोड़ का माल फंसा है। ज्यादातर सब्जियां सड़ गई हैं।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : अमर उजाला
उन्हें अपने गंतव्यों तक पहुंचने में खराब मौसम और बर्फबारी बाधा बन गई है। हालांकि, दोनों छोर पर फंसे वाहनों को बारालाचा के आर-पार निकालने के लिए सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों और कर्मचारियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें