वीरवार को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। आजकल मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय घरों और दफ्तरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बाजार भी दिन के समय सुनसान नजर आ रहे हैं।
राजधानी शिमला में वीरवार को हल्के बादल छाए रहने के साथ-साथ धूप खिली रही। वीरवार को हमीरपुर में अधिकतम तापमान 37.9, कांगड़ा में 37.2, बिलासपुर में 36.7, सुंदरनगर में 35.9, भुंतर में 35.6, नाहन में 34.8, धर्मशाला में 32.4, सोलन में 31.5, शिमला में 28.6, कल्पा में 24.4, डलहौजी में
23.3 और केलांग में 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार रात को कांगड़ा में न्यूनतम तापमान 23.5, हमीरपुर में 23.4, धर्मशाला में 22.8, नाहन में 22.1, बिलासपुर में 21.8, सुंदरनगर में 21.5, सोलन में 20.0 और शिमला में 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।