फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में अब ज्यादा देर के लिए आएगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी ने एक घंटा बढ़ाया आपूर्ति का समय
विज्ञापन

शहर में अभी जारी रहेगी पानी की राशनिंग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में पानी की राशनिंग के बीच शहरवासियों को कंपनी ने हल्की राहत दी है। अब तीसरे दिन ज्यादा देर के लिए पानी की सप्लाई दी जाएगी। पेयजल कंपनी ने सभी जोन में इस बारे में निर्देश जारी किए हैं। अब तीसरे दिन लोगों को एक घंटा अतिरिक्त पानी की सप्लाई मिलेगी। इसमें जिन क्षेत्रों में एक घंटा सप्लाई है वहां दो घंटे और जहां दो घंटे सप्लाई दी जा रही है वहां तीन घंटे सप्लाई मिलेगी।
पेयजल कंपनी के अनुसार गुम्मा पेयजल परियोजना में खराब हुए ट्रांसफार्मर को ठीक किया जा रहा है। इसमें एक हफ्ता लग सकता है। तब तक लोगों को तीसरे दिन ही पानी मिल सकेगा। लेकिन लोगों को पानी की कमी न रहे, इसके लिए सप्लाई की टाइमिंग बढ़ाई जा रही है। लोगों की पेयजल टंकियां फुल होने के बाद ही सप्लाई बंद की जा रही है। शनिवार को शहर के लिए सभी पेयजल परियोजनाओं से करीब 40 एमएलडी पानी मिला है। गुम्मा से हल्की सप्लाई बढ़ी है।
विज्ञापन

अब 15 एमएलडी पानी इससे शहर को मिल रहा है। 20 एमएलडी की क्षमता वाली गुम्मा परियोजना का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बीते एक हफ्ते से इस परियोजना से शहर के लिए आधी सप्लाई ही मिल पा रही है। राजधानी में वीकेंड पर काफी संख्या में सैलानी भी पहुंचे हैं। ऐसे में कंपनी ने पानी की सप्लाई बढ़ाकर होटलों को भी राहत दी है। होटल कारोबारियों ने कंपनी से पानी ज्यादा मात्रा में देने की भी मांग की है। कंपनी का कहना है कि तीसरे दिन ज्यादा देर के लिए सप्लाई छोड़ी जा रही है।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद बोले, छठे दिन आ रहा पानी
भट्ठाकुफर से पूर्व पार्षद नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि नेरीधार, भट्ठाकुफर क्षेत्र में छठे दिन पानी की सप्लाई मिल रही है। कहा कि इस बारे में कनिष्ठ अभियंता से भी शिकायत की है। सप्लाई बढ़ाई जानी चाहिए। अभियंता अभिषेक ठाकुर ने कहा कि इस इलाके में भी बाकी शहर की तरह तीसरे दिन पानी दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें