फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के कई हिस्सों में नहीं आया पानी, आज भी लग सकता है कट

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरि और गुम्मा पेयजल परियोजना से पंपिंग घटने से दिक्कत
विज्ञापन

शहर को दस एमएलडी कम मिला है पानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। गिरि और गुम्मा पेयजल परियोजनाओं से पंपिंग घटने के कारण शहर के कई इलाकों में शुक्रवार को पानी नहीं आया। शनिवार को भी शहर के कई इलाकों की पेयजल आपूर्ति में कट लग सकता है। शुक्रवार को सभी परियोजनाओं से शिमला को 37.83 एमएलडी पानी मिला है जो सामान्य से करीब दस एमएलडी कम रहा।
इसके चलते शहर के विकासनगर, न्यू शिमला, खलीनी, यूएस क्लब एरिया में पानी नहीं दिया गया। गिरि और गुम्मा परियोजना में कम पंपिंग होने से शहर को कम पानी मिल रहा है। कंपनी दावा कर रही है कि शनिवार को ज्यादातर इलाकों में पानी दिया जाएगा। लेकिन शुक्रवार को भी दिन के समय गिरि की एक लाइन बंद रही। ऐसे में कैथू, घोड़ाचौकी, चक्कर, छोटा शिमला और कसुम्पटी एरिया में पानी की उपलब्धता होने पर ही शनिवार को सप्लाई दी जाएगी। पेयजल कंपनी के अनुसार शनिवार सुबह उन इलाकों में सप्लाई दी जाएगी जहां शुक्रवार को कट लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भराड़ी और कैलस्टन टैंकों की करवाई सफाई
भराड़ी और कैलस्टन पेयजल टैंकों की सफाई शुक्रवार को करवाई गई। दो महीने से कंपनी नियमित सप्लाई देने में नाकाम रही है। पहले लो वोल्टेज के चलते पानी की राशनिंग की गई, अब कम पंपिंग और लीकेज के चलते शेड्यूल गड़बड़ा रहा है। बीते दो हफ्ते से शहर में नियमित पानी आने लगा था, लेकिन अब फिर सप्लाई में कट लगा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें