फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावड़ा-कुड्डू जल विद्युत परियोजना में जलभराव शुरू, 111 मेगावाट है क्षमता

Thu, 18 Jul 2019 07:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सावड़ा-कुड्डू जल विद्युत परियोजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड ने शिमला जिले में पब्बर नदी पर बनाई जा रही 111 मेगावाट की सावड़ा-कुड्डू जल विद्युत परियोजना के प्रारंभिक जलभराव का कार्य शुरू कर दिया है। गुरुवार को प्रबंध निदेशक देवेश कुमार ने बटन दबाकर परियोजना के प्रारंभिक जल भराव का कार्य शुरू किया। 

विज्ञापन


परियोजना के बैराज का प्रारंभिक जलभराव लगातार 15 दिनों तक किया जाएगा। पहले 8 दिनों तक क्रमबद्ध तरीके से जलभराव के बाद 24 घंटों तक निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद बैराज को इसी क्रमबद्ध तरीके से धीरे-धीरे खाली किया जाएगा।

इस दौरान बैराज के हाइड्रोलिक व्यवहार एवं हाइड्रो मेकेनिकल भाग का भी परीक्षण होगा। प्रबंध निदेशक देवेश ने कहा कि इस परियोजना के बैराज का जलभराव परियोजना निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।
विज्ञापन


यह परियोजना निर्माण के अंतिम स्तर पर है। बैराज के जलभराव व परीक्षण के बाद जल्द ही इस परियोजना को प्रारंभ कर दिया जाएगा। परियोजना से 386 मिलियन यूनिट प्रतिवर्ष विद्युत उत्पादन होगा।

परियोजना में 11.365 किलोमीटर लंबी, 5 मीटर व्यास की भूमिगत सुरंग और 37 मेगावाट की 3 फ्रांसिस टरबाइनस लगाई गई हैं। परियोजना के प्रत्येक प्रभावित परिवार को 100 यूनिट बिजली प्रति माह 10 वर्षों के लिए मुफ्त में दी जाएगी।

परियोजना से होने वाली आय की एक प्रतिशत राशि भूमि विकास प्राधिकरण फंड के तहत परियोजना प्रभावितों को दी जाएगी। इसके अतिरिक्त परियोजना की लागत की 1.5 प्रतिशत राशि लाडा के तहत परियोजना प्रभावित क्षेत्र के विकास में खर्च की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें