फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: घर के पास जमा होंगे पानी के बिल, नए कनेक्शन भी मिलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम शहर में बालूगंज, छोटा शिमला, एडवर्ड और संजौली
विज्ञापन

में खोलेगा कस्टमर केयर सेंटर
बिल जमा करने नहीं जाना पड़ेगा एसजेपीएनएल के दफ्तर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के लोगों को जलापूर्ति से संबंधित शिकायतों को लेकर अब नगर निगम और एसजेपीएनएल (शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड) के दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
शहर में चार जगह कस्टमर केयर सेंटर खोले जाएंगे। लोग यहां पानी के नए कनेक्शन लेने के लिए आवेदन कर पाएंगे और बिल भी जमा कर सकेंगे। लोगों की सुविधा के लिए शिमला के चार प्रमुख क्षेत्रों बालूगंज, छोटा शिमला, एडवर्ड और संजौली में जल कस्टमर केयर सेंटर स्थापित किए जाएंगे। नगर निगम इन कस्टमर केयर सेंटर बनाने के लिए जगह उपलब्ध करवाएगा। सेंटरों का निर्माण एसजेपीएनएल करेगा। शहर के नागरिक अब पानी के बिल से जुड़ी शिकायतों का सीधे सेंटर पर जाकर समाधान पा सकेंगे। इससे लोगों के समय की भी बचत होगी। अब तक लोगों को पानी की बिलिंग, नया कनेक्शन लेने के लिए एसजेपीएनएल पर निर्भर रहना पड़ता था। कई बार साइट धीमी होने से भी लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह जनहितकारी कदम
हमारी प्राथमिकता जनता को बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करना है। इन कस्टमर केयर सेंटरों के माध्यम से नागरिकों को अब बिलिंग, नए कनेक्शन लेने में आसानी होगी। शिकायतों के समाधान के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। यह एक जनहितकारी कदम है, जो शहर की जल सेवा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाएगा। नगर निगम इस दिशा में हरसंभव सहयोग करेगा।
-सुरेंद्र चौहान, महापौर नगर निगम शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें